11 जिलों ने ही दिखाई तबादले के आपत्ति निस्तारण में रुचि
प्रयागराज
अंतःजनपदीय या जिले के अंदर तबादले और समायोजन को लेकर प्रदेशभर से मिली आपत्तियों में से केवल 11 जिलों ने ही निस्तारण किया है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद सुरेन्द्र कुमार तिवारी, उपसचिव अजय प्रताप सिंह, संबंधित मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक और बीएसए की चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। सौरभकुमार सिंह व अन्य की ओर से हाईकोर्ट में दायर विशेष अपील में 487 शिक्षक ऐसे थे, जिन्होंने आपत्तियां की थी और चाहते थे कि उनकी सुनवाई की जाए।
वाराणसी, अजामगढ़ समेत पूर्वांचल के चार जिलों ने पत्रावलियां उपलब्ध कराईं
ऐसे शिक्षकों की सुनवाई 20 से 25 अगस्त तक गूगल मीट के माध्यम रखी थी। सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी की ओर से 11 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार, आपत्तियों के निस्तारण के लिए मऊ, फतेहपुर, बागपत, आगरा, फिरोजाबाद, बरेली, वाराणसी, गाजीपुर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, चित्रकूट ने ही पत्रावलियां उपलब्ध कराई है। शेष जिलों की पत्रावलियां नहीं मिली है। इस पर सचिव ने नाराजगी जताई है।
