शिक्षकों के लिए ग्रामीण बैंक का बड़ा तोहफा: ₹1.10 करोड़ इंश्योरेंस कवर और ₹10 लाख का अतिरिक्त बीमा
लखनऊ। शिक्षक दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (यूपीजीबी) ने शिक्षकों के लिए विशेष वेतन खाता पैकेज की घोषणा की है। 'शिक्षक विशेष यूपीजीबी सैलरी पैकेज' में शिक्षकों को मुफ्त दुर्घटना एवं विकलांगता बीमा, जीवन बीमा के साथ ऋण और बैंकिंग सेवाओं में कई रियायतें दी जाएंगी।
बृहस्पतिवार को लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पैकेज की घोषणा की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक कौशल किशोर ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए कहा कि बैंक का उद्देश्य सिर्फ वेतन खाते खोलना नहीं, बल्कि शिक्षकों के साथ दीर्घकालिक संबंध बनाना है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधांशु मोहन ने पैकेज को शिक्षकों के लिए लाभकारी बताते हुए इसकी सराहना की। ब्यूरो
पैकेज में ये मिलेंगे प्रमुख लाभ
शिक्षकों को दुर्घटना एवं विकलांगता की स्थिति में 1.10 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर मुफ्त दिया जाएगा।
पैकेज के तहत शिक्षकों को 10 लाख रुपये का निशुल्क जीवन बीमा कवर मिलेगा।
होम लोन, कार लोन और व्यक्तिगत ऋण पर प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा।
शिक्षा ऋण लेने वाले शिक्षकों को ब्याज दर में 0.25 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
एनईएफटी, आरटीजीएस, एसएमएस अलर्ट, चेकबुक और डिमांड ड्राफ्ट बिना शुल्क




