गाजीपुर में भारी बारिश के अलर्ट के बाद कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में कल (26 सितंबर) अवकाश घोषित
गाजीपुर। जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा और मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश पर कल, 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह नियम जनपद गाजीपुर के अंतर्गत आने वाले सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और अन्य सभी बोर्डों (जैसे CBSE, ICSE आदि) से संचालित विद्यालयों पर लागू होगा।
शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए निर्देश:
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल कक्षा 01 से 08 तक के छात्र-छात्राओं के लिए है। स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मचारीगण सामान्य दिनों की तरह विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और अपने विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (उपासना रानी वर्मा) ने इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।