भारी बारिश के चलते गोरखपुर में कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल
गोरखपुर। जनपद में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) अजीत कुमार सिंह ने जिले के सभी स्कूलों में कल, 26 सितंबर 2026 (शनिवार) को अवकाश घोषित कर दिया है।
इन स्कूलों पर लागू होगा आदेश:
यह आदेश जनपद गोरखपुर के अंतर्गत आने वाले सभी बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा, जिनमें शामिल हैं:
यह आदेश जनपद गोरखपुर के अंतर्गत आने वाले सभी बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा, जिनमें शामिल हैं:
- परिषदीय, राजकीय, और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय।
- सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) से मान्यता प्राप्त स्कूल।
- संस्कृत बोर्ड और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालय।
- सभी स्व-वित्त पोषित (प्राइवेट) स्कूल।
कक्षा 1 से 12वीं तक पूरी तरह बंदी:
यह अवकाश कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं के लिए मान्य होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने साफ चेतावनी दी है कि सभी प्रबंधक और प्रधानाचार्य इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। यदि कोई स्कूल इस आदेश का उल्लंघन करते हुए खुला पाया जाता है, तो संबंधित संस्था के प्रबंधक और प्रधानाचार्य स्वयं इसके जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।