भारी बारिश का अलर्ट: कानपुर नगर में कल कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DIOS ने जारी किया आदेश
कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी (DM) कानपुर नगर के निर्देशानुसार, जिले के सभी स्कूलों में कल यानी दिनांक 26 सितम्बर 2026 को अवकाश घोषित कर दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा जारी सरकारी आदेश के मुताबिक, यह नियम जिले के सभी स्कूलों पर लागू होगा। इसमें प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के समस्त विद्यालय शामिल हैं, चाहे वे परिषदिय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE), संस्कृत या किसी अन्य बोर्ड से संबद्ध हों।
DIOS ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
