RTI से बड़ा खुलासा: SMC अध्यक्ष के साथ संयुक्त खाते संचालन का कोई आदेश नहीं
लखनऊ। मध्यान्ह भोजन/पीएम पोषण योजना के अंतर्गत विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) के अध्यक्ष के साथ खाते के संयुक्त संचालन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। RTI के जवाब में मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश की ओर से स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष के साथ खाते के संचालन के संबंध में कोई आदेश निर्गत नहीं किया गया है।
RTI में दी गई जानकारी से खाते के संचालन को लेकर जारी दावों और निर्देशों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
