कक्षा पांच की छात्रा से छेड़खानी का आरोप, मां ने शिक्षक को पीटा
सुखपुरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा ने एक शिक्षक पर छेड़खानी और पिछले वर्ष से परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है।
मामला सामने आने के बाद शनिवार को छात्रा की मां विद्यालय पहुंच गई और आरोपी शिक्षक से विवाद के बाद उसकी पिटाई कर दी। विद्यालय में हंगामा होने पर सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शिक्षक को थाने ले कर चली गई, मामले की जांच कर रही है। दो दिन पूर्व विद्यालय की कुछ छात्राओं ने संबंधित शिक्षक के व्यवहार को लेकर प्रधानाचार्य से शिकायत की थी। प्रधानाचार्य ने छात्राओं की शिकायत सुनने के बाद शिक्षक से इस संबंध में पूछताछ करने की बात कही थी। इसके बाद कक्षा पांच में पढ़ने वाली छात्रा ने घर पहुंचकर अपनी मां और अन्य परिजनों
परिजन की शिकायत पर पहुंची पुलिस पूछताछ के लिए शिक्षक को yor लिया हिरासत में
को शिक्षक के व्यवहार के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां विद्यालय पहुंचीं और आरोपी शिक्षक से बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और मां ने शिक्षक की पिटाई शुरू कर दी।
अचानक हुए हंगामे से विद्यालय तनाव हो गया। इसी बीच किसी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम विद्यालय पहुंची और शिक्षक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। घटना के बाद विद्यालय में छात्राओं और अभिभावकों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई।
थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद सभी तथ्यों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक से पूछताछ कर मामले की जानकारी की जा रही है।
