यूपीटीईटी 2026 परिणाम पर छात्रों का विरोध आयोग पर प्रत्यावेदन अनदेखी का आरोप
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पहली बार यूपी टीईटी 2026 परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा के परिणाम में छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल ने आयोग पर परिणाम से पहले दिए गए प्रत्यावेदनों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल के शीतला प्रसाद ओझा ने कहा है कि प्रश्न पत्रों में कई प्रश्न विवादित पाए गए थे। छात्रों ने परिणाम घोषित होने से पहले आयोग को इस संबंध में प्रत्यावेदन दिए थे। हालांकि, इन प्रत्यावेदनों पर आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
