|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

परिषदीय स्कूलों में भी आईकार्ड मिलेगा

 परिषदीय स्कूलों में भी आईकार्ड मिलेगा



लखनऊ, परिषदीय स्कूलों के छात्रों व शिक्षकों को भी पहचान पत्र (आईडी कार्ड) दिया जाएगा। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) विद्यालयों से इसकी शुरुआत की जा रही है। यह पहला अवसर है जब परिषदीय पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थियों व शिक्षकों को आईडी कार्ड मिलेगा। अभी तक इन स्कूलों में आईडी कार्ड देने की व्यवस्था नहीं है।


छात्रों को दिए जाने वाले आईडी कार्ड में उनका नाम, विद्यालय का नाम, विकासखंड व जिले का नाम, अपार आईडी नंबर, जन्मतिथि, ब्लड ग्रुप, माता का नाम, पिता का नाम, पूर्ण पता,








बालवाटिका से इंटर तक यू-ट्यूब से कर सकेंगे पढ़ाई


लखनऊ। यूपी में बेसिक व माध्यमिक स्तर की कक्षाओं के विद्यार्थियों को अब आसानी से घर बैठे डिजिटल माध्यम से शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा। पीएम ई-विद्या के पांच डीटीएच चैनलों को यूट्यूब पर उपलब्ध करा दिया गया है। अब बालवाटिका से कक्षा 12 तक के छात्र अपनी शैक्षिक सामग्री घर बैठे देख व पाठों को आसानी से दोहरा सकेंगे। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह का कहना है कि डिजिटल माध्यम से छात्रों को शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। छात्रों तक कक्षा-वार शैक्षिक सामग्री पहुंचाई जा रही है। डिजिटल शैक्षिक सामग्री छात्रों के लिए अब और अधिक सुलभ होगी।


अभिभावक का मोबाइल नंबर, विद्यार्थियों का नवीनतम फोटोग्राफ और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर पर मुहर लगी होगी। ऐसे ही शिक्षकों को दिए जाने वाले आईडी कार्ड में मानव संपदा पहचान नंबर, शिक्षक का नाम, पदनाम, पिता या पति का नाम, जन्मतिथि, विद्यालय का नाम, विकासखंड व जिले का नाम, वर्तमान पता, मोबाइल नंबर,


ब्लड ग्रुप, नवीनतम रंगीन फोटो, शिक्षक व शिक्षिका का हस्ताक्षर, बेसिक शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर व विद्यालय की मुहर लगाई जाएगी। पीएम श्री स्कूलों के छात्रों व शिक्षकों की आईडी कार्ड से पहचान की जा सकेगी। आगे सभी स्कूलों में चरणबद्ध ढंग से इस सुविधा का विस्तार करने पर मंथन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join