ओएमआर की चूक से 60 हजार परिणाम अस्वीकृत
यूपीटीईटी- 2026 में लगभग 60 हजार अभ्यर्थियों के परिणाम रिजेक्ट (अस्वीकृत) हो गए हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी परिणाम में परिणाम अस्वीकृत होने का कारण अमान्य रोल नंबर, प्रश्नपत्र बुकलेट संख्या डालने समेत दूसरे कारण बताए गए हैं।
इसे लेकर अभ्यर्थियों में काफी आक्रोश है। दर्जनों अभ्यर्थियों ने गुरुवार को चयन आयोग पर प्रदर्शन भी किया और हजारों कि संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रत्यावेदन भी दिया है। अभ्यर्थियों ने परिणाम जारी होने के पहले भी प्रत्यावेदन दिया था लेकिन आयोग ने किसी भी अभ्यर्थी के प्रत्यावेदन/शिकायत पर विचार नहीं किया और परिणाम जारी कर दिया गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि ओएमआर
अमान्य रोल नंबर डालने के कारण घोषित नहीं किया गया परिणाम
शीट में कहीं गोला भरने में ऊपर-नीचे हो गया तो चयन आयोग ने परिणाम अस्वीकृत कर दिया। ओएमआर में दो विकल्प, एक लिखित और दूसरा गोला भरने का होता है। अगर अभ्यर्थियों ने लिखित में सही जानकारी दी है और गोला गलत हो गया हो या गोला सही भरा है लेकिन लिखने में गलती हो गई हो तो ऐसे अभ्यर्थियों के बारे में विचार करना चाहिए। अभ्यर्थियों के करियर को देखते हुए सहानभूतिपूर्वक विचार करने की मांग की। छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय कुमार यादव का कहना है कि मानवीय गलती पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए ओएमआर की मैनुअली जांच कराकर सभी अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया जाए।
