|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

यूजीसी नेट की तीन विषयों की परीक्षा निरस्त

 यूजीसी नेट की तीन विषयों की परीक्षा निरस्त


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा, अब 9 और 10 सितंबर को तीनों विषयों का होगा पेपर


नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून-2026 के तीन विषयों अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षा रद्द कर दी है। सोशियोलॉजी पेपर गूगल ट्रांसलेट एवं ऑउट ऑफ सिलेब्स था, जबकि अंग्रेजी व कॉमर्स के पेपर में 2024 की परीक्षा वाले कई प्रश्न पूछे गए थे। विवाद के बाद जांच के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एनटीए ने तीनों विषयों की परीक्षा रद्द करने


का फैसला किया है। अब अंग्रेजी की परीक्षा 9 सितंबर को पहली शिफ्ट में सुबह 9 से 12 बजे तक होगी, जबकि उसी दिन दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक कॉमर्स का पेपर होगा। सोशियोलॉजी की परीक्षा 10 सितंबर को पहली शिफ्ट में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी। एनटीए ने कहा, पीएचडी दाखिला में देरी नहीं होगी, क्योंकि 84 विषयों का रिजल्ट समय पर जारी कर दिया जाएगा। ब्यूरो


84 विषयों की आंसर-की जारी


एनटीए ने यूजीसी-नेट जून, 2026 परीक्षा के 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की गई है। उम्मीदवार आंसर की देखने के बाद 18 अगस्त रात 11:59 बजे तक प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join