यूजीसी नेट परीक्षा के 84 विषयों की आंसर-की जारी
नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के 87 में से 84 विषयों के लिए अंतरिम आंसर-की जारी कर दीं। आंसर-की पर 18 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। तीन विषयों के लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी।
एजेंसी ने एक पोस्ट में आंसर-की जारी करने की जानकारी दी। बताया गया कि आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 16 अगस्त से 18 अगस्त की रात 11:59 बजे तक विंडो खुली रहेगी।
अंग्रेजी, वाणिज्य और सामाजिक विज्ञान विषयों के प्रश्नपत्रों में अलग-अलग गलतियों की शिकायतें मिलने के
18 अगस्त की रात 11:59 बजे तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां
बाद जांच कमेटी बनाई गई थी। कमेटी की सिफारिशों पर इन विषयों की आंसर-की और अन्य जानकारियों के संबंध में नोटिस अलग से जारी किया जाएगा।
एजेंसी ने बताया, 84 विषयों के लिए उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए हर सवाल पर 200 रुपये शुल्क देना होगा। यह शुल्क भी 18 अगस्त की रात 11:59 बजे तक जमा हो सकेगा। अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल पर आने वाली जानकारियों पर ही विश्वास करें।