|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रवक्ता पदों का भर्ती विज्ञापन जल्द

 असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रवक्ता पदों का भर्ती विज्ञापन जल्द


प्रयागराज : लंबित भर्ती परीक्षाओं के बीच उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 का आयोजन और परिणाम घोषित करने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की तैयारी तेज कर दी है। आयोग को अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रवक्ता के 2615 पदों की रिक्तियों का विवरण (अधियाचन) मिल चुका है, जिसकी अर्हता में कोई बदलाव नहीं किया जाना है। इसके अलावा उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा आनलाइन भेजे गए असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के अधियाचन में आयोग की आपत्ति के बाद करीब 1930 पदों की संशोधित रिक्तियां भेज दी गई हैं। इस तरह अब दोनों भर्तियों से अड़चन दूर हो गई है।







शिक्षक भर्तियों से संबंधित शैक्षिक अर्हता और अन्य विसंगतियों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप 21 अगस्त को शासन स्तर पर विभागीय और आयोग के


प्रवक्ता पदों की अर्हता में कोई परिवर्तन नहीं किए जाने से भर्ती का रास्ता साफ


अधिकारियों की समन्वय बैठक हुई थी। तय किया गया कि पत्र लिखने के बजाय सामूहिक बैठक कर समाधान खोजें और भर्तियों का मार्ग प्रशस्त करें। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रवक्ता पद की अर्हता के संबंध में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा निदेशालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 पदों का नया अधियाचन आयोग को भेजा था। इसमें बीएड विषय भी था। बीएड में अर्हता का विवाद वर्ष 2022 के विज्ञापन संख्या 51 के तहत बीएड के 107 पदों की भर्ती में भी है, जो अभी हाई कोर्ट में विचाराधीन है। इसके अलावा नए अधियाचन में कुछ अन्य विषय में पद सृजन और अर्हता पर आयोग को आपत्ति थी। निदेशालय ने नए अधियाचन में बीएड विषय को हटाकर व अन्य विसंगतियों को दूर कर संशोधित रिक्तियां भेजी हैं।





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join