|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

यूपी कैबिनेट के फैसले : 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं रोडवेज की बसों में करेंगी निशुल्क यात्रा

 

यूपी कैबिनेट के फैसले : 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं रोडवेज की बसों में करेंगी निशुल्क यात्रा


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में 60 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं को यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला लिया गया है। प्रदेश सरकार ने लोक कल्याण संकल्प-2022 के तहत 'सशक्त नारी' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए बुजुर्ग महिलाओं को उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की सामान्य बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। इससे वरिष्ठ महिलाओं को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही उन्हें आवागमन में सुविधा होगी। प्रदेश सरकार के इस फैसले का लाभ रोजाना करीब 88,438 महिला यात्रियों को मिलने का अनुमान है। इससे महिलाओं को प्रतिदिन आने-जाने के खर्च में राहत मिलेगी। विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक उम्र की उन महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन अधिक सुलभ होगा, जिन्हें नियमित रूप से विभिन्न कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ती है











योगी कैबिनेट की बैठक: यूपी में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा और गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार समेत 24 प्रस्ताव मंजूर



 लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेटकी बैठक में 24 प्रस्तावों को स्वीकृति मिल गई है। बैठक में कुल 27 प्रस्ताव पेश किए गए थे। स्वीकृत प्रस्तावों में सबसे अहम प्रस्ताव परिवहन विभाग का है, जिसमें 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की तैयारी है, इसे मंजूरी मिल गई है।






योगी कैबिनेट में स्वीकृत प्रस्ताव-

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को स्वीकृति

60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन नि:शुल्क यात्रा के लिए अनुमन्य होंगी, जिससे करीब एक करोड़ से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। पात्र महिलाएं वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड दिखाकर यात्रा कर सकेंगी। बता दें कि भाजपा ने यह वादा संकल्प पत्र में भी किया था।

सुल्तानपुर में बनेगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर

कैबिनेट बैठक में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीप औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने के लिए अवस्थापना विकास के प्रस्ताव को दी मंजूरी मिल गई है। सुल्तानपुर में औद्योगिक कॉरिडोर योजना के तहत आईएमएलसी का विकास होगा, जिसमें 272.25 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। वहीं, निर्माणकर्ता ग्लोबल बिड से चुना जाएगा।

हरिद्वार तक विस्तारित होगा गंगा एक्सप्रेसवे

यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे को विस्तारित करने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई है। यह विस्तार बिजनौर से हरिद्वार तक होगा, जिसमें 10,761 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस विस्तार के बाद दो कुम्भ नगरियों प्रयागराज और हरिद्वार के बीच तेज और नियंत्रित एक्सप्रेसवे कनेक्शन बन जाएगा।

LIVE: कैबिनेट बैठक के पश्चात कैबिनेट निर्णयों के सम्बंध में प्रेस वार्ता का आयोजन।https://t.co/QelitPlmWa

— Government of UP (@UPGovt) August 25, 2026


ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join