बारिश के चलते जनपद में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 19 अगस्त का अवकाश घोषित
गाजीपुर। जनपद में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर ने 19 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग की ओर से भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
📌 आदेश की मुख्य बात:
➡️ तारीख: 19 अगस्त 2026
➡️ अवकाश: कक्षा 1 से 8 तक
➡️ जनपद: गाजीपुर
➡️ कारण: बारिश एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा
➡️ आदेश: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर
