शिक्षामित्रों ने की चिकित्सीय अवकाश की मांग
लखनऊ। उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने प्रदेश के शिक्षामित्रों और उनके परिवार को गंभीर बीमारियों व आकस्मिक चिकित्सा स्थिति में 5 लाख तक के कैशलेस इलाज देने का निर्णय की सराहना की है। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि चिकित्सा अवकाश का प्रावधान जिस प्रकार अन्य शिक्षकों व सरकारी कर्मचारियों को मिलती है। उसी प्रकार शिक्षामित्रों को भी चिकित्सीय अवकाश दिया जाए। उन्होंने कहा है कि इससे गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में शिक्षामित्र जब अनुपस्थिति होता है तो उसके मानदेय की कटौती होती है। ऐसे में उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से परेशानी उठानी पड़ती है। कैशलेस सुविधा के साथ चिकित्सा अवकाश का होना इस योजना की पूर्णता के लिए अतिआवश्यक है
