दु: खद 😭 इलाज के दौरान शिक्षक की मौत
सुकरौली। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकरौली में तैनात शिक्षक 45 वर्षीय हरीश मिश्रा की रविवार को मौत हो गई। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र मणि त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुप्रिया सिंह, बीईओ जया राय, वीरेंद्र मिश्र, प्रियंका मिश्रा, मधुलता, विमलेश मिश्रा, शिल्पी मिश्रा, नजमा खातून, रामवीर सिंह, प्रियदर्शन श्रीवास्तव आदि ने शोक जताया है।
