नए नामांकन में लापरवाही, 56 प्रधानाध्यापकों का वेतन रुका
मंझनपुर। स्कूल चलो अभियान में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सख्त कार्रवाई की है। नवीन नामांकन में लापरवाही की वजह से 56 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों का जुलाई 2026 का वेतन रोक दिया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई है।
बुधवार को प्रेरणा पोर्टल पर नवीन नामांकन की प्रगति की समीक्षा हुई। समीक्षा में 56 ऐसे विद्यालय सामने आए जहां केवल एक से पांच छात्र-छात्राओं का ही नया नामांकन
स्कूल चलो अभियान की समीक्षा में लक्ष्य से पीछे मिले विद्यालय
हुआ था। इसे अभियान के लक्ष्य क अनुरूप बहुत कम प्रगति माना गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि स्कूल चलो अभियान शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पात्र बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना सभी प्रधानाध्यापकों की जिम्मेदारी है। लक्ष्य पूरा करने वाले विद्यालयों का वेतन नियमानुसार बहाल होगा,
वेतन बहाली के नियम
जारी आदेश के अनुसार, इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का जुलाई महीने का वेतन अगले आदेश तक अवरुद्ध रहेगा। वेतन तब तक बहाल नहीं होगा जब तक संबंधित विद्यालय निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नवीन नामांकन पूरा नहीं करते। वेतन बहाली से पहले खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या ली जाएगी। प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन की दोबारा समीक्षा भी होगी। संतोषजनक प्रगति मिलने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
जबकि लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
