यूपी में बढ़ा मानसून का जोर, 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही बुधवार को तराई समेत कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। बारिश से कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून के छा जाने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को बहराइच में सर्वाधिक 113 मिमी और बिजनौर में 95 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा ललितपुर में 93 मिमी, बुलंदशहर में 72 मिमी तथा संभल और हमीरपुर में 65-65 मिमी बारिश हुई। वाराणसी, हरदोई, मुरादाबाद समेत कई अन्य जिलों में भी अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए बांदा, प्रयागराज, सोनभद्र, मेरठ, रामपुर, बरेली समेत 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बांदा, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी सहित 28 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र,
लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा
इन जिलों में है भारी वर्षा की चेतावनीः प्रयागराज, कौशाम्बी, बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।
यहां है वज्रपात का ऑरेंज अलर्टः बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।
