45,721 स्कूलों की बेटियों को मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण
लखनऊ :
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान शुरू किया है। समग्र शिक्षा के तहत प्रदेश के 45,721 उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को 48 कार्यदिवस का विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। समग्र शिक्षा की राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को फरवरी 2027 तक अभियान पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रशिक्षण कार्यरत अनुदेशक, व्यायाम शिक्षक, शिक्षिकाएं और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के खेल शिक्षक देंगे। इसमें आत्मरक्षा की तकनीकों के साथ महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की जानकारी, आपातकालीन हेल्पलाइन, वार्मअप,
बनेगा सेल्फ डिफेंस क्लब
माक ड्रिल, ब्लाक और बचाव के तरीके, शरीर के संवेदनशील अंगों की पहचान, जेंडर सशक्तीकरण तथा आत्मरक्षा किट तैयार करने की जानकारी भी दी जाएगी।
छात्राओं को यह भी बताया जाएगा कि आत्मरक्षा कौशल का उपयोग केवल आवश्यकता और विपरीत परिस्थितियों में ही किया जाए। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रत्येक विद्यालय में सेल्फ डिफेंस क्लब बनाया जाएगा।
इसमें 10 प्रशिक्षित छात्राओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाएगी, जो अन्य छात्राओं को नियमित अभ्यास कराएंगी। अभ्यास के लिए वीरांगना पोर्टल पर उपलब्ध वीडियो का उपयोग होगा। प्रशिक्षण की उपस्थिति, फोटो और वीडियो भी इसी पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, जिससे पूरे अभियान की आनलाइन निगरानी की जाएगी।
