टीजीटी के 3539 पदों के सापेक्ष 7400 अभ्यर्थी सफल, अभिलेख परीक्षण नौ से
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) विज्ञापन संख्या-01/2022 की लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। 3539 पदों के लिए तीन एवं चार जून को कराई गई परीक्षा में पद के सापेक्ष डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को छांटा (शार्टलिस्ट) किया गया है। अधिकांश विषयों में अंतिम कटआफ अंक तक में कई अभ्यर्थियों को समान अंक प्राप्त हुए हैं। इस तरह करीब 7400 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए योग्य माना गया है। अभिलेख सत्यापन नौ जुलाई से 17 जुलाई तक किया जाएगा। एक ही मेरिट पर कई अभ्यर्थियों के होने के कारण अंतिम चयन के लिए नियमानुसार क्रमशः उम्र, स्नातक के अंक के आधार पर 3539 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार ने टीजीटी भर्ती की लिखित परीक्षा में विषयवार एवं श्रेणीवार शार्टलिस्ट किए गए
शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया वर्ष 2022 की परीक्षा का परिणाम, आज से डाउनलोड होंगे बुलावा पत्र
अधिकांश विषयों में एक मेरिट पर कई अभ्यर्थी चयनित, उम्र एवं स्नातक के अंक बनेंगे अंतिम चयन का आधार
अभ्यर्थियों की सूची उनके अनुक्रमांक के साथ वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। पात्रता एवं अभिलेख परीक्षण के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष डेढ़ गुना के अनुपात में आमंत्रित किया गया है। अभिलेख परीक्षण शिक्षा सेवा चयन आयोग कार्यालय में विषयवार निर्धारित तिथियों पर आयोजित किया जाएगा। संस्कृत विषय का अभिलेख परीक्षण नौ जुलाई, गणित का 10 को, शारीरिक
शिक्षा, संगीत, कृषि, उर्दू, गृह विज्ञान एवं वाणिज्य का 13 जुलाई को, हिंदी का 14 को, जीव विज्ञान एवं विज्ञान का 15 को, अंग्रेजी का 16 को तथा सामाजिक विज्ञान एवं कला का 17 जुलाई को किया जाएगा। अभ्यर्थियों पर के लिए आनलाइन माध्यम से आवश्यक शैक्षिक, आरक्षण एवं अन्य अभिलेख अपलोड करने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश तथा लिंक आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पृथक रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे।
अभ्यर्थी बुधवार यानी एक जुलाई से अपना बुलावा पत्र (काल लेटर) डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग अध्यक्ष ने कहा है कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के दावों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा। अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंतिम चयन परिणाम शीघ्र घोषित किया जाएगा।
