बदलाव : अब व्हाट्सऐप पर बिना फोन नंबर दिए भी कर सकेंगे बात
नई दिल्ली, व्हाट्सऐप अपनी प्राइवेसी को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब आपको किसी अनजान व्यक्तिसे चैट करने के लिए अपना पर्सनल फोन नंबर देने की जरूरत नहीं होगी। मेटा ने व्हाट्सऐप यूजर के लिए फोन नंबर छिपाने और प्राइवेसी बढ़ाने वाला नया 'यूजरनेम' फीचर जारी कर दिया है। दुनिया भर के लोग अब ऐप में इस साल के अंत तक फीचर आने से पहले ही अपनी पसंद का यूजरनेम रिजर्व कर सकते हैं।
यह फीचर क्यों है खास ? : जब आप
किसी नए क्लासमेट, पड़ोसी या किसी इवेंट में मिले व्यक्ति से जुड़ना चाहते हैं, तो अपना फोन नंबर देना थोड़ा असहज लग सकता है। फोन नंबर आपकी निजी जिंदगी और बैंक खातों से जुड़ा होता है।
यही बात ग्रुप चैट पर भी लागू होती है। उदाहरण के लिए, यदि आप बच्चों के स्कूल या कॉलोनी के किसी ग्रुप में शामिल होते हैं तो वहां मौजूद अजनबियों को आपका नंबर दिख जाता है। नया यूजरनेम फीचर इसी प्राइवेसी समस्या को हल करेगा। अब लोग आपके यूजरनेम के जरिये आपसे जुड़ सकेंगे आपका नंबर पूरी तरह छिपा रहेगा। कोई डायरेक्टरी नहीं होगी : व्हाट्सऐप पर किसी को ढूंढने के लिए कोई सर्च डायरेक्टरी या सजेशन नहीं मिलेंगे। सामने वाले को आपसे चैट करने के लिए आपका बिल्कुल सटीक यूजरनेम पता होना चाहिए। । ऑप्शनल ऑप्शनल यूजरनेम यूजरनेम कीः सुरक्षा की एक और परत जोड़तेहुए, आप एक 'सीक्रेट की' सेट कर सकते हैं। जब तक सामने वाला वह 'की' नहीं डालेगा, वह आपको पहला मैसेज नहीं भेज पाएगा। यदि आप क्रिएटर या बिजनेस ओनर हैं तो व्हाट्सऐप आपको इंस्टाग्राम या फेसबुक यूजरनेम को ही यहां क्लेम करने का विकल्प देगा।
