UP BOARD : माध्यमिक : शैक्षिक अभिलेख में संशोधन, त्रुटि सुधार, जन्मतिथि संशोधन, माइग्रेशन एवं अंक पत्र प्रमाण पत्र की द्वितीय प्रति प्राप्त करने हेतु विहत प्रपत्रों पर प्रकरण परिषद कार्यालय को प्रेषित करने के संबंध में
संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत: शैक्षिक अभिलेखों में संशोधन हेतु नई प्रक्रिया जारी, शुल्क भी निर्धारित
समाचार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ ने संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षिक अभिलेखों में संशोधन संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। 24 जून 2026 को जारी पत्र के अनुसार अब नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम, अंकपत्र, प्रमाणपत्र एवं अन्य अभिलेखों में त्रुटि सुधार अथवा संशोधन के लिए निर्धारित प्रक्रिया अपनानी होगी।
परिषद ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा आवेदन पत्रों की जांच विद्यालय एवं जनपद स्तर पर किए जाने के बावजूद कई मामलों में अंक विवरण, नाम अथवा अन्य विवरणों में त्रुटियां सामने आती हैं। ऐसे मामलों में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
