विशेष टीईटी के लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने मांगा शिक्षकों का विवरण
शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को भी विशेष टीईटी में शामिल करने की मांग
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराजः शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण की अनिवार्यता के बीच सरकार कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी के आयोजन की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के संबंध में यह जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए को दिए हैं कि कितने टीईटी/सीटीईटी उत्तीर्ण हैं और कितने नहीं। यह सूचना 25 जून तक बेसिक शिक्षा परिषद की ई-मेल आइडी basiceduparishad@gmail. com पर उपलब्ध कराने के लिए
एक प्रारूप भी जारी किया गया है। सचिव ने बीएसए को भेजे पत्र में बताया है कि एक पुनर्विचार याचिका उत्तर प्रदेश बनाम अंजुमान इशात-ए-तालीम ट्रस्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 29 मई 2026 को पारित आदेश के क्रम में कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी आयोजित कराने पर विचार करने के दृष्टिगत शिक्षकों के संबंध में वांछित विवरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री संदीप दत्त ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उन शिक्षामित्र व अनुदेशकों को भी विशेष टीईटी में सम्मिलित किया जाए, जो इसमें शामिल होने का योग्यता रखते हैं। प्रदेश में करीब 1.86 लाख शिक्षक बिना टीईटी/सीटीईटी उत्तीर्ण के कार्यरत हैं।
