जनगणना का प्रथम चरण पूरा अब हस्त पुस्तिका की तैयारी
प्रयागराज : जनगणना-2027 का पहला चरण (मकान सूचीकरण और आवास गणना) जनपद में भी पूरा हो चुका है। पहले चरण में घरों की स्थिति और सुविधाओं से जुड़े 33 सवाल पूछे गए। पहली बार इस कवायद को पूरी तरह से डिजिटल किया गया है, जिसमें मोबाइल एप और सेल्फ-एन्यूमरेशन (स्व-गणना) का विकल्प भी शामिल रहा। अब जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के प्रकाशन की तैयारी कराई जाएगी। जनसंख्या गणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जाति-संबंधी प्रश्न भी शामिल किए जाएंगे।
जनपद में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान-सूचीकरण एवं मकान जनगणना का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। प्रथम चरण का काम 22 मई से शुरू किया गया था, जो शनिवार तक चला। इस कार्य में हाउस लिस्टिंग ब्लाक व हाउस सेंसेस मकान को सूचीकरण और घर में रहने वालों की जनगणना का कार्य निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया। जनपद में 12.14 लाख मकानों की गिनती हुई है, जिसमें लगभग 71.18 लाख लोगों के रहने का आंकड़ा सामने आया है। लगभग 17 हजार बंद मकानों की भी गिनती हुई है। इसके
पहले चरण में 12.14 लाख मकानों व 71 लाख लोगों के रहने का आंकड़ा आया सामने
जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के लिए अलग से नियुक्त होगा स्टाफ, पहले होगी ट्रेनिंग
लिए जिले में कुल 25 चार्ज (विशेष क्षेत्र) बनाए गए थे, जिसमें नगर निगम में आठ, तहसीलों में आठ, नगर पंचायतों में आठ तथा छावनी परिषद में एक चार्ज बना था। वहीं पूरे जिले में कुल 11361 हाउस लिस्टिंग ब्लाक (एचएलबी) बनाए गए थे। इसमें लगभग 15 हजार प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस कार्य के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा को प्रमुख जनगणना अधिकारी तथा नगर आयुक्त साईं तेजा को अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी और एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह को जिला जनगणना अधिकारी बनाया गया। जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि पहले चरण का कार्य समाप्त होने पर अब जिला जनगणना हस्त पुस्तिका की तैयारी शुरू होगी। इस पुस्तिका में पेयजल, सड़क, नाली, शौचालय, सामुदायिक शौचालय, स्कूल-कालेज, अस्पताल समेत अन्य सुविधाओं का सामान्य व विशिष्ट डाटा अंक्ति किया जाएगा।
