पीलीभीत के सरकारी स्कूल में धुलवाया छात्राओं का तिलक
पीलीभीत : राजकीय बालिका इंटर कालेज (जीजीआइसी) में हिंदू छात्राओं के माथे से तिलक धुलवाया गया। भविष्य में तिलक लगाकर नहीं आने की चेतावनी दी गई। प्रधानाचार्य पर हिंदू छात्राओं को परेशान करने का भी आरोप है। दूसरी ओर मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनकर आने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस तरह के आरोप लगे तो डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जांच बैठा दी। रविवार को जांच कमेटी के सदस्यों ने शिकायकर्ता के बयान दर्ज किए। सोमवार को प्रधानाचार्य जाहिदा खातून, शिक्षकों व छात्राओं के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
राजेंद्र कुमार आर्य ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में दी शिकायत में आरोप लगाया कि बालिका इंटर कालेज में धार्मिक पक्षपात किया जा रहा। प्रधानाचार्य जाहिदा खातून हिंदू छात्राओं को परेशान करती हैं। उनसे कहती हैं कि धार्मिक प्रतीक धारण न करें। तिलक लगाकर आने वाली छात्राओं से कहा जाता है कि तिलक धोने के बाद ही कक्षा में प्रवेश मिल सकेगा।
मुस्लिम प्रधानाचार्य पर हिंदू छात्राओं को परेशान करने का आरोप
डीएम से शिकायत, तीन सदस्यीय कमेटी ने शुरू की मामले की जांच
स्कूल में अधिकतर शिक्षक एवं कर्मचारी मुस्लिम हैं, वे भी पक्षपात करते हैं।
उन्होंने स्कूल परिसर से कीमती पेड़ कटवाने, फर्जी बिल लगाकर धनराशि निकालने समेत कई वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी लगाए। उनकी शिकायत पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, सीओ डा. प्रतीक दहिया व जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार को जांच सौंप दी। तीनों अधिकारी रविवार को जांच करने पहुंचे।
एसडीएम ने बताया कि शिकायकर्ता को बुलाकर बयान दर्ज किए। स्कूल में प्रधानाचार्य कक्ष बंद होने के कारण अभिलेख नहीं देखे जा सके। इस संबंध में प्रधानाचार्य ने बात करने से मना कर दिया