|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

परिषदीय विद्यालयों में एक जुलाई से शुरू होगा रीडिंग ऑवर अभियान

 

परिषदीय विद्यालयों में एक जुलाई से शुरू होगा रीडिंग ऑवर अभियान


खानपुर, । सैदपुर के परिषदीय विद्यालयों में एक जुलाई से रीडिंग ऑवर और ‘ड्रॉप एवरीथिंग एंड रीड’ अभियान शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक दक्षता बढ़ाना, पढ़ने की आदत विकसित करना और उनकी भाषा क्षमता को मजबूत बनाना है। सैदपुर के 179 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 18 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में बच्चों के बीच पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने की कवायद तेज कर दी है। अभियान का मुख्य लक्ष्य बच्चों में तार्किक सोच, संवाद कौशल और रचनात्मक अभिव्यक्ति को विकसित करना है। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों के समग्र विकास पर जोर दिया जा रहा है।






शासन स्तर पर इसके लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूल खुलने के बाद अभियान के तहत लेखन प्रतियोगिता, पुस्तक समीक्षा और समाचार आधारित लेखन जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों से छात्र-छात्राओं की अभिव्यक्ति क्षमता को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा सुपर-20 (प्राथमिक स्तर) और सुपर-30 (उच्च प्राथमिक स्तर) रीडिंग चैलेंज भी चलाया जाएगा। निर्धारित संख्या में पुस्तकें पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सबसे अधिक पुस्तकें पढ़ने वाले छात्र-छात्रा को ‘चैंपियन रीडर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इससे बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी। खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join