टीईटी के लिए शिक्षकों को मिले विभागीय अवकाशः
लखनऊ। प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 के लिए परीक्षा केंद्र अन्य जिलों में होने के बाद शिक्षक काफी परेशान हैं। जहां एक ओर टीईटी अनिवार्यता के कारण पहले से ही चिंतित थे, वहीं अब दूर दराज के केंद्र पर पहुंचना उनके लिए एक चुनौती है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने इन शिक्षकों को विभागीय अवकाश देने की मांग की है।
