|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

आंधी-बारिश का दौर अब खत्म, फिर तपने लगा यूपी, 8 जून को 16 जिलों में अलर्ट

 आंधी-बारिश का दौर अब खत्म, फिर तपने लगा यूपी, 8 जून को 16 जिलों में अलर्ट



14 जिलों में आज तेज हवा व वज्रपात का अलर्ट



लखनऊ: प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का असर तेज होने लगा है। करीब 10 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को 14 जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।


मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार प्रदेश में तापमान बढ़ने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। लखनऊ समेत कुछ जिलों में दिन के समय चल रही हवाओं के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन अगले दो दिनों में उमस बढ़ने की संभावना है। सोमवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर,


बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा और बिजनौर समेत आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।


मौसम विभाग के अनुसार नौ जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। झांसी और बांदा प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।






ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join