|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

आरओ/एआरओ के 428 पदों पर जल्द होंगे आवेदन

 आरओ/एआरओ के 428 पदों पर जल्द होंगे आवेदन


प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी समीक्षा (आरओ)/सहायक अधिकारी (एआरओ) 2026 का विज्ञापन जल्द जारी होगा। आयोग को उत्तर प्रदेश सचिवालय से समीक्षा अधिकारी के 92 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी के 267 कुल 359 पदों के साथ ही राजस्व परिषद से आरओ/एआरओ के 69 पदों का अधियाचन मिल चुका है। पदों की संख्या और बढ़ सकती है।







अब तक मुख्यमंत्री अध्येतावृत्ति के अनुसंधानविदों के लिए आयु सीमा एवं अधिमान का शिथिलीकरण नियमावली 2026 को लागू करने के लिए विज्ञापन रुका हुआ था। अब सीएम फेलोशिप योजना से जुड़े युवाओं के लिए भर्तियों में आयु में छूट और


भारांक तय हो चुका है। इसी आधार पर 25 जून को पीसीएस 2026 का विज्ञापन भी जारी हो चुका है। इसलिए अब आरओ/एआरओ और दूसरी भर्तियों के शुरू होने में कोई अड़चन नहीं रह गई है। प्रतियोगी छात्रों के लिहाज से देखें तो आरओ/एआरओ सबसे महत्वपूर्ण भर्तियों में से एक है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि इससे पहले 2023 में 419 पदों के लिए जारी आरओ/एआरओ के विज्ञापन में रिकॉर्ड 1076004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।


लोक सेवा आयोग के इतिहास में किसी भी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की यह सर्वाधिक संख्या थी। 2026 के विज्ञापन का भी लाखों बेरोजगार इंतजार कर रहे हैं। आरओ/एआरओ 2023 का परिणाम इसी साल पांच अप्रैल को घोषित हुआ था।





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join