UPI MDR Charges: UPI पर फिर लग सकता है MDR शुल्क! जानिए आम यूजर और मर्चेंट्स पर क्या पड़ेगा असर
नई दिल्ली, । दीवाली के बाद यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के बड़े लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू होने का रास्ता साफ हो सकता है। एनपीसीआई ने इसे पहले 15 अक्तूबर से लागू करने की योजना बनाई थी, लेकिन कारोबारियों की मांग पर दीवाली तक टाल दिया था। अब इसकी नई तारीख घोषित होना बाकी है।
प्रस्तावित व्यवस्था के तहत 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट भुगतान पर 0.4 फीसदी एमडीआर लगेगा। हालांकि, यह शुल्क ग्राहकों को नहीं देना होगा। इसका भुगतान कारोबारी और पेमेंट इकोसिस्टम से जुड़े
कारोबारियों की मांग पर दीवाली तक टाल दिया था, अब इसकी नई तारीख घोषित होना बाकी है
संस्थानों के बीच होगा। 75,000 रुपये या इससे अधिक के लेनदेन पर शुल्क अधिकतम 300 रुपये होगा।
2,000 रुपये तक के भुगतान और व्यक्ति से व्यक्ति के बीच होने वाले सभी यूपीआई लेन-देन मुफ्त रहेंगे। महीने में एक लाख रुपये तक यूपीआई क्यूआर से प्राप्त करने वाले छोटे कारोबारियों को भी छूट मिलेगी।
.jpeg)