|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

UP Nipun Assessment 2027: कक्षा 5 के बच्चों का भी पहली बार होगा निपुण आकलन, फरवरी में प्रस्तावित परीक्षा

 

UP Nipun Assessment 2027: कक्षा 5 के बच्चों का भी पहली बार होगा निपुण आकलन, फरवरी में प्रस्तावित परीक्षा







कक्षा 5 के बच्चों का भी पहली बार होगा निपुण आकलन, फरवरी 2027 में प्रस्तावित परीक्षा

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा पांच के विद्यार्थियों का भी पहली बार निपुण आकलन कराया जाएगा। अब तक कक्षा दो तक के बच्चों का ही निपुण आकलन किया जाता था। नई व्यवस्था लागू होने से शिक्षा

व्यवस्था में सुधार और विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता का बेहतर मूल्यांकन हो सकेगा।


प्रत्येक ब्लॉक में एक विद्यालय का होगा चयन

निपुण आकलन के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक विद्यालय का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों का आकलन कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) को दी जाएगी।

आकलन की पूरी प्रक्रिया निपुण प्लस ऐप के माध्यम से संपन्न होगी। इसमें बहुविकल्पीय और वर्णनात्मक दोनों तरह के प्रश्न शामिल किए जाएंगे। बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर एआरपी ऐप पर दर्ज करेंगे, जबकि वर्णनात्मक प्रश्नों के जवाब विद्यार्थी ए-फोर शीट पर लिखेंगे।

एआरपी को दिया जाएगा प्रशिक्षण

आकलन प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी एआरपी को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि मूल्यांकन में एकरूपता बनी रहे। आकलन के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं की तस्वीरें और प्रत्येक प्रश्न में विद्यार्थियों को मिले अंक निपुण प्लस ऐप पर अपलोड किए जाएंगे।

फरवरी 2027 में प्रस्तावित है निपुण आकलन

आकलन के परिणाम के आधार पर निपुण विद्यालय और निपुण ब्लॉक घोषित किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता का आकलन करने के साथ ही शिक्षण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति भी सामने आएगी।

बीएसए देवव्रत सिंह ने बताया कि फरवरी 2027 में निपुण आकलन प्रस्तावित है। इस बार कक्षा पांच तक के बच्चों का आकलन कराया जाएगा। शासन से मिले निर्देशों के आधार पर इसकी तैयारियां की जा रही हैं।


Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

| Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join