मानव सम्पदा पोर्टल पर बड़ा बदलाव: शिक्षकों और कर्मचारियों की गोपनीयता के लिए ‘Fact Sheet’ का विकल्प हुआ Hide
लखनऊ: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी डेटा की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग द्वारा मानव सम्पदा पोर्टल (UPEHRMS) से 'Fact Sheet' (अधिकारी/शिक्षक/कर्मचारी का सेवा सम्बन्धी विवरण) के विकल्प को हाइड (Hide) कर दिया गया है।
निजता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए लिया गया फैसला
विभागीय जानकारी के अनुसार, यह निर्णय अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवा संबंधी विवरणों की निजता एवं गोपनीयता (Privacy) बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। डेटा सुरक्षा के लिहाज से इस कदम को बेहद अहम माना जा रहा है।
पहले कोई भी देख सकता था व्यक्तिगत विवरण
पूर्व की व्यवस्था के तहत, यदि किसी व्यक्ति को किसी शिक्षक या कर्मचारी की मानव सम्पदा आईडी (eHRMS ID) ज्ञात होती थी, तो वह पोर्टल के Fact Sheet इंटरफेस में केवल उस आईडी को दर्ज करके संबंधित कर्मचारी का पूरा सेवा विवरण देख सकता था। इसमें निम्नलिखित जानकारियां सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो जाती थीं:
- कर्मचारी की जन्मतिथि (Date of Birth)
- वर्तमान पोस्टिंग का विवरण
- नियुक्ति एवं ज्वाइनिंग की तिथि सहित अन्य सेवा संबंधी अभिलेख
अब पोर्टल से इस विकल्प के छिपा दिए जाने के बाद केवल मानव सम्पदा आईडी के माध्यम से किसी भी शिक्षक या कर्मचारी का निजी सेवा विवरण सार्वजनिक रूप से नहीं देखा जा सकेगा। इससे कर्मचारियों की निजी जानकारी के दुरुपयोग की आशंका खत्म होगी।
मानव सम्पदा पोर्टल, Fact Sheet Hide, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, UPEHRMS अपडेट, शिक्षक सेवा विवरण, Manav Sampada Portal UP
.jpeg)