DSSSB TGT भर्ती 06/2025: पुरुष उम्मीदवारों को 2 वर्ष और महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की एक बार आयु छूट
DSSSB TGT भर्ती 06/2025: पुरुष उम्मीदवारों को 2 वर्ष और महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की एक बार आयु छूट
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के TGT (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) भर्ती विज्ञापन संख्या 06/2025 के तहत अधिकतम आयु सीमा में एक बार की छूट दी गई है। गृह मंत्रालय के दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र प्रभाग ने 6 नवंबर 2026 के पत्र के माध्यम से यह छूट जारी की है।
इस छूट के बाद:
पुरुष अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 2 वर्ष बढ़कर 32 वर्ष हो गई है।
महिला अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 10 वर्ष बढ़कर 40 वर्ष हो गई है।
यह निर्णय दिल्ली सरकार के शिक्षा
निदेशालय के 27 जुलाई 2026 के प्रस्ताव पर लिया गया है। पत्र में यह भी सुझाव दिया गया है कि भविष्य में दिल्ली सरकार के विद्यालयों के सभी शिक्षण पदों के लिए आयु सीमा नियमों को केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय संगठन (NVS) के समान पदों के नियमों के अनुरूप संशोधित करने पर विचार किया जाए।
ऑनलाइन कोर्स चुनें
स्रोत: गृह मंत्रालय का पत्र संख्या 14012/07/2026-दिल्ली-I, दिनांक 06 नवंबर 2026।
