|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

नए शिक्षकों की तैनाती तक काम करेंगे तदर्थ शिक्षक, तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं बहाल, फिर मिलेगा वेतन

 नए शिक्षकों की तैनाती तक काम करेंगे तदर्थ शिक्षक, तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं बहाल, फिर मिलेगा वेतन



एडेड माध्यमिक विद्यालयों में तैनात रहे शिक्षकों को बड़ी राहत







लखनऊ। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के तदर्थ शिक्षकों को बड़ी राहत मिल गई है। एडेड माध्यमिक विद्यालयों में नए शिक्षकों की नियुक्ति तक इन तदर्थ शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक के बराबर वेतन मिलता रहेगा।


नौ नवंबर 2023 को इन्हें बर्खास्त कर दिया गया था और फिर इन्हें मानदेय पर रखा गया। अब पिछले तीन सालों से सेवा की निरंतरता बनाए रखते हुए इन्हें पहले की तरह की वेतन मिलेगा।


बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को हाईकोर्ट के आदेश को लागू कराने के निर्देश दिए हैं। एडेड माध्यमिक विद्यालयों में 26 अगस्त 2020 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षकों को उनकी सेवाओं के आधार पर भारांक


शासन ने पूर्व की भांति वेतन भी देने का भी जारी किया आदेश


देते हुए उप्र माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की परीक्षा में शामिल करते हुए मौलिक नियुक्ति दी गई थी।


शेष तदर्थ शिक्षक जो 2000 से पहले और 2000 के बाद भर्ती हुए थे, उनकी सेवा 09 नवंबर 2023 को समाप्त कर दी गईं। उस समय तदर्थ शिक्षकों ने इसका विरोध किया। आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या की गई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के विरोध में लंबे समय तक धरना-प्रदर्शन भी किया। फिर 08 जुलाई 2024 को इन तदर्थ शिक्षकों को मानदेय पर रखने का निर्णय लिया गया। एलटी ग्रेड शिक्षकों को 25 हजार रुपये मासिक और लेक्चरर को 30 हजार रुपये मासिक मानदेय पर रखा गया।


इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में मनोज कुमार सिंह


व अन्य तथा 189 संबद्ध अन्य रिट याचिकाओं पर 24 अगस्त 2026 को जारी आदेश का अनुपालन कराने का शासनादेश जारी किया गया है।


इसका असर लगभग 800 तदर्थ शिक्षकों पर पड़ेगा। अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि एडेड माध्यमिक विद्यालयों में नियमित शिक्षकों की नई भर्ती होने तक तदर्थ शिक्षकों को पहले की तरह ही पूरा वेतन मिलेगा। चयनित अभ्यर्थी आते ही इनकी सेवाएं स्वतः ही समाप्त मानी जाएंगी। यही नहीं इन शिक्षकों द्वारा की गई सेवा की गणना पेंशन के लिए अर्हकारी सेवा के रूप में नहीं की जाएगी। तदर्थ शिक्षकों का भुगतान केवल उनके द्वारा किए गए वास्तविक कार्य के आधार पर किया जाएगा। कार्य सत्यापन का पूरा उत्तरदायित्व डीआईओएस का होगा। तदर्थ शिक्षकों की निरंतरता उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग से नियमित चयनित शिक्षकों तक ही होगी।




तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं बहाल, फिर मिलेगा वेतन


 लखनऊ : प्रदेश के सहायताप्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों को राहत मिली है। शासन ने नौ नवंबर 2023 को सेवा से हटाए गए उन तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं फिर जारी रखने और पहले की तरह वेतन देने का निर्देश दिया है, जिनकी नियुक्ति माध्यमिक शिक्षा अधिनियम, 1921 की धारा 16ई (11) के तहत हुई थी। वे उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से नियमित शिक्षक की नियुक्ति होने तक ही काम कर सकेंगे। उनकी सेवा पेंशन के लिए नहीं जोड़ी जाएगी।


अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को इस बारे में आदेश जारी किया है। यह आदेश इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के 24 अगस्त के फैसले के अनुपालन में है। मनोज कुमार सिंह व अन्य और 189 जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नौ नवंबर 2023 और आठ जुलाई 2024 के शासनादेश निरस्त कर कानून के अनुसार नए आदेश जारी करने को कहा था। पहले आदेश से शेष तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की गई थीं और बाद के आदेश में मानदेय की व्यवस्था


हाई कोर्ट के आदेश पर शासन का निर्णय, नियमित शिक्षकों की नियुक्ति होने तक सकेंगे ये शिक्षक ग


की गई थी। कोर्ट ने दो को एक-दूसरे के विपरीत और माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1921 व 1923 के प्रविधानों के खिलाफ माना था। नए आदेश में 16 सितंबर 2004 के राकेश चंद्र मिश्रा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले के फैसले का भी उल्लेख है।


इसके अनुसार, नियमों के तहत नियुक्त शिक्षक नियमित चयनित अभ्यर्थी के आने तक काम और वेतन पाने के हकदार हैं। हालांकि, यह नियमित नियुक्ति का विकल्प नहीं है। योग्यता, नियमों और आरक्षण की शर्तें पूरी किए बिना नियुक्त शिक्षकों को वेतन या सेवा जारी रखने का अधिकार नहीं मिलेगा। पात्र शिक्षकों को वास्तविक कार्य के आधार पर वेतन दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक उनके काम का सत्यापन करेंगे। नियमित शिक्षक के उपलब्ध होते ही तदर्थ शिक्षक की सेवा समाप्त हो जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक को कार्रवाई कर शासन को रिपोर्ट देनी होगी।






ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join