चंदौली: पीएम पोषण योजना के तहत स्कूली बच्चों को मिलेगा मीठा हलवा और उपमा; प्रशासन ने जारी किया नया बजट व दिशा-निर्देश
दिनांक: 30 अक्टूबर, 2026
चंदौली समाचार
(विशेष संवाददाता, चंन्दौली) कार्यालय-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत छात्रों को 'सप्लीमेन्ट्री न्यूट्रिशन' (पूरक पोषाहार) उपलब्ध के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और संशोधित धनराशि जारी की गई है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्री सचिन कुमार ने एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए
जारी पत्र के अनुसार, निदेशालय, मध्याह्न भोजन प्राधिकरण, उ०प्र० लखनऊ से प्राप्त निर्देश संख्या म०भो० प्रा०/सी-2124/2026-27 दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 क हवाला देते हुए सूचित किया गया है कि अब सभी पीएम पोषण योजनान्तर्गत आच्छादित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को पूरक पोषाहार हैं के रूप में 'मीठा हलवा' एवं 'उपमा (नमकीन हलवा)' वितरित किा किया जाएगा।
पोषाहार वितरण की नयी दरें व समय सारिणीः
महीने के प्रथम व तृतीय सप्ताह में मीठा हलवा हेतु प्रति छात्र दिवस दर रू० 9.00 निर्धारित की गई है।
महीने के द्वितीय, चतुर्थ एवं पंचम सप्ताह में उपमा (नमकीन हलवा) हेतु प्रति छात्र दिवस दर रू० 6.00 निर्धारित की गई है।
बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में जारी संलग्न पत्र के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया है ताकि पात्र छात्रों को बेहतर पोषण मिल सके। इस आदेश की प्रतियां जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई हैं।

