आज आयोजित होगी विशेष टीईटी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से मंगलवार को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 1,06,537 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित कराई जाएगी। प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ व आगरा में यह परीक्षा कराई जानी है। परीक्षा के लिए कुल 131 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
यह परीक्षा प्रयागराज के 22 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पारी में 8928 और दूसरी 7950 अभ्यर्थी पाली में शामिल होंगे।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, परिषदीय विद्यालयों में
प्रयागराज के 22 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा
कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किया गया है। यही कारण है कि ऐसे शिक्षक जो टीईटी पास नहीं थे उनके लिए सरकार ने विशेष टीईटी कराने का निर्णय लिया था।
चयन आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक दिन पहले सभी केंद्रों पर ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
परीक्षा देने वाले शिक्षकों के लिए आज विशेष अवकाश :
परिषदीय विद्यालयों के ऐसे शिक्षक जो परीक्षा में शामिल होंगे उनके लिए विशेष अवकाश स्वीकृत किया गया है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से चार दिन पहले इस संदर्भ में सभी बीएसए को निर्देश जारी किया जा चुका है।
