टीजीटी भर्ती में अर्हता पर असमंजस
प्रयागराज, । सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती के आवेदन में अर्हता पर असमंजस को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कामता राम पाल को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी टीजीटी 2026 के विज्ञापन एवं संबंधित अर्हता नियमों के संबंध में अंग्रेजी विषय के अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति है।
छात्र दिनेश यादव ने बताया कि पूर्व
चार नवंबर को लखनऊ में आंदोलन करेंगे
अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक को ज्ञापन सौंपा
में स्नातक स्तर पर अंग्रेजी विषय का दो वर्ष अध्ययन करने वाले अभ्यर्थियों को अंग्रेजी विषय से टीजीटी भर्ती में आवेदन करने का पात्र माना जाता रहा है। लेकिन वर्तमान में अभ्यर्थी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि स्नातक स्तर पर अंग्रेजी विषय का दो वर्ष अध्ययन करने की योग्यता मान्य है अथवा नहीं। संयुक्त
प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने भी एडीएम सिटी विनय सिंह तथा चयन आयोग के उपसचिव संजय सिंह को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। टीजीटी भर्ती में बीएड की न्यूनतम निर्धारित अर्हता, स्नातक, बीएड एवं परास्नातक के विषय संयोजन, विभिन्न विश्वविद्यालयों की अंकतालिकाओं में भिन्नता तथा विषयवार शैक्षणिक पात्रता को लेकर अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान की मांग की। विसंगतियों के समाधान के लिए चार नवंबर को लखनऊ के इको गार्डन में सुबह 11 बजे से आंदोलन का निर्णय लिया।
.jpeg)