हेडमास्टर की पात्रता सरकार तय करेगी: हाईकोर्ट
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) के पद पर नियुक्ति के लिए निर्धारित अनुभव संबंधी नियम को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए वर्गीकरण के नियम बनाने का सरकार को वैध अधिकार है। यह आदेश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा एवं न्यायमूर्ति सत्य वीर सिंह की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई के बाद दिया है।
हेडमास्टर नियुक्ति को सरकार पात्रता तय करने में सक्षम: इलाहाबाद हाईकोर्ट
प्रयागराज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) के पद पर नियुक्ति के लिए निर्धारित अनुभव संबंधी नियम को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए वर्गीकरण के नियम बनाने का सरकार को वैध अधिकार है।
यह आदेश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा एवं न्यायमूर्ति सत्य वीर सिंह की खंडपीठ ने कृष्ण कुमार एवं 12 अन्य याचिका पर सुनवाई के बाद दिया है। याचियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आरके ओझा ने उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूल (जूनियर हाईस्कूल) (अध्यापकों की भर्ती और सेवा की शर्तें) (सप्तम संशोधन) नियमावली 2019 के नियम 4(2) को संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन बताते हुए चुनौती दी थी। इस नियम के तहत प्रधानाध्यापक पद के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल या सीनियर बेसिक स्कूल में पांच साल के शिक्षण अनुभव को अनिवार्य किया गया है।
याचियों का तर्क था कि वे इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 के तहत संचालित हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाते हैं, जहां का पाठ्यक्रम जूनियर हाईस्कूलों के समान ही है। ऐसे में उनके शिक्षण अनुभव को मान्य न करना भेदभावपूर्ण है। राज्य सरकार की ओर से याचिका का विरोध करते हुए कहा गया कि सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारियां केवल शैक्षणिक कार्यों तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि उन्हें कई प्रशासनिक दायित्व भी निभाने होते हैं।
सरकार ने तर्क दिया कि जूनियर हाईस्कूल में काम करने वाले शिक्षक को बेसिक शिक्षा परिषद के विभागीय कार्यक्रमों, नीतियों, अधिनियमों, शासनादेशों, समितियों की व्यावहारिक जानकारी व प्रशासनिक अनुभव प्राप्त होता है, जो हाईस्कूल या इंटर कॉलेज के शिक्षकों के पास नहीं होता।
.jpeg)