सोशल मीडिया पर फर्जी नौकरी को लेकर केंद्र ने चेताया
सोशल मीडिया पर फर्जी नौकरी को लेकर केंद्र ने चेताया
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर दिखने वाले फर्जी विदेशी नौकरी विज्ञापनों के जरिए भारतीयों को साइबर अपराध के जाल में फंसाने के बढ़ते खतरे को लेकर गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने लोगों को चेताया।
यह चेतावनी छत्तीसगढ़ की एक महिला से जुड़े मामले में जारी की गई। महिला को बैंकॉक में नौकरी के वादे के तहत फेसबुक विज्ञापन के जरिए फंसाया गया था लेकिन कथित तौर पर तस्करी कर म्यांमार ले जाया गया, जहां उसका पासपोर्ट जब्त कर जबरन ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी कराई गई। महिला ने बैंकॉक में रोजगार से जुड़े फेसबुक विज्ञापन पर प्रतिक्रिया दी थी। थाईलैंड पहुंचने के बाद उसे म्यांमार ले जाया गया, जहां उसके यात्रा दस्तावेज छीन लिए गए और वह लौट नहीं सकी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News
| Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
