ट्यूशन टीचर ने घर में छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
गोसाईगंज,। गोसाईंगंज में एक ट्यूशन शिक्षक ने छात्रा को घर में अकेला पाकर दरवाजा बंद करके दुष्कर्म किया। पीड़िता ने चीख पुकार मचाई तो आरोपी ने उसका मुंह कपड़े से दबा लिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया। गोसाईंगंज पुलिस ने चंद घंटे में आरोपी शिक्षक अंकित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। गोसाईंगंज निवासी पिता का आरोप है कि गांव का अंकित वर्मा उनकी बेटी को काफी समय से ट्यूशन पढ़ाता है। पिता के मुताबिक रविवार शाम को 14 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। तभी आरोपी ट्यूशन शिक्षक अंकित उनके घर में पढ़ाने के लिए गया। उसने बेटी को अकेला देखा तो अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। फिर उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी
शिक्षक ने उसका मुंह कपड़े से दबा दिया। इसके बाद आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया।
पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी
जब परिजन घर पहुंचे तो नाबालिग बेटी ने खुद के साथ हुई घटना की जानकारी उन्हें दी। इस पर परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो पता चला कि वह फरार है। पिता ने गोसाईंगंज थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गोसाईंगंज एसीपी ऋषभ यादव ने बताया कि इंस्पेक्टर डीके सिंह की टीम ने आरोपी अंकित वर्मा उसके गांव से गिरफ्तार किया है।