बेहतर मिड डे मील बनाने के लिए प्रतियोगिता होगी
लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को अधिक पौष्टिक व स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने, रसोइयों को सम्मानित व प्रोत्साहित करने के लिए सभी जिलों में पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से दिसंबर में प्रतियोगिता आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मिड डे मील प्राधिकरण निदेशक प्रेम रंजन सिंह ने निर्देश दिया है कि दिसंबर के किसी भी रविवार को प्रतियोगिता की जाए।
