नई शिक्षा भर्ती : संबद्ध प्राइमरी की भर्ती पहली बार आयोग से
प्रयागराज शिक्षा चयन आयोग ने प्रदेश में 15,01 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में 897 सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग में 11,508 सहायक अध्यापक शहरी के पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया।
प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) के 2,607 पदों के लिए भी विज्ञापन आया है। अभ्यर्थियों के आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। संशोधन का भी
समय शुक्रवार को समाप्त हो गया।
ह पहला मौका है जब संबद्ध प्राइमरी के लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग से भर्ती हो रही है। इसके लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। इसके लिए फरवरी 2019 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की नियमावली में संशोधन हुआ था। हालांकि उसके बाद से कोई भर्ती नहीं आई और एक अगस्त 2023 को चयन आयोग का गठन हो गया। पहले प्रबंध समिति के माध्यम से ही शिक्षकों की भर्ती हो जाती थी।