समायोजित शिक्षकों का रिकॉर्ड अपडेट नहीं कर रहे बीएसए
लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग में जिला स्तरीय अधिकारियों की मनमानी जारी है। परिषद सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से जारी पत्र में बताया गया है जिला स्तर पर हुए तबादलों और समायोजन के बाद शिक्षकों की वास्तविक तैनाती का विवरण पोर्टल पर अपडेट करने के लिए तीन बार पत्र भेजे जा चुके हैं। इसके बावजूद कई जिलों में शिक्षकों का रिकॉर्ड मानव संपदा और यू-डायस पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है। इस पर परिषद ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी बीएसए को समायोजित शिक्षकों का विवरण तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
