|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए 75 हजार अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

 



प्रधानाचार्य के 1475 और प्रधानाध्यापक के 1172 पदों पर होगी भर्ती



प्रयागराज, । अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज एवं हाईस्कूलों में क्रमशः प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए 75 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 22 नवंबर तक आवेदन मांगे थे। त्रुटि संशोधन के लिए 26 नवंबर तक का मौका दिया गया है। प्रधानाचार्य के 1475 पदों के लिए 43 हजार से अधिक जबकि प्रधानाध्यापक के 1172 पदों के लिए तकरीबन 32 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लिखित परीक्षा सात जनवरी को







प्रस्तावित है। खास बात यह है कि पहली बार यह भर्ती लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगी। इससे पहले केवल साक्षात्कार के आधार पर चयन होता था जिसमें अनियमितता की शिकायतें होती थी। यही कारण है कि पूरी चयन प्रक्रिया को बदल दिया गया है। हालांकि इस भर्ती की अर्हता को लेकर हाईकोर्ट में कई याचिकाएं विचाराधीन है।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join