विशेष टीईटी : प्राथमिक स्कूलों के 70 प्रतिशत मास्टर फेल
प्रयागराज। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार देर रात परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) का परिणाम घोषित कर दिया। समग्र परीक्षा परिणाम में 41 फीसदी अभ्यर्थी सफल हुए हैं। प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों का नतीजा सबसे खराब रहा, 70 फीसदी शिक्षक फेल हुए हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि तीन नवंबर को हुई परीक्षा का परिणाम महज 17 दिन में जारी किया गया है।
प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 50666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 15159 (30%) सफल हुए हैं। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 43015 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें 23743 (55%) सफल हुए। दोनों स्तरों को मिलाकर 93681 अभ्यर्थियों में से 38902 पास हुए हैं।
🛑 UPESSC SPECIAL TET RESULT : स्पेशल टीईटी का परिणाम घोषित: रिजल्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करे
उच्च प्राथमिक के 55% शिक्षक पास... 17 दिन में घोषित हुआ परिणाम
इसलिए हुई परीक्षा
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक टीईटी पास करना अनिवार्य है। इसी क्रम में सरकार के निर्देश पर विशेष टीईटी केवल कार्यरत शिक्षकों के लिए कराई गई थी।
वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रमाणपत्र : उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि सफल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in से अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिलॉकर से भी प्रमाणपत्र डाउनलोड करने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी।
