68500 शिक्षक भर्ती मामला : आरक्षण विसंगति पर अभ्यर्थियों ने घेरा शिक्षा निदेशालय
लखनऊ। 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2018 में आरक्षण विसंगति को लेकर अभ्यर्थियों ने बुधवार को निशातगंज स्थित शिक्षा निदेशालय का घेराव किया। वे न्याय और नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का धरना 65 दिनों से जारी है, जबकि 11 दिनों से उनकी भूख हड़ताल भी चल रही है। अभ्यर्थियों ने शासन और बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
धरने का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह ने बताया कि राज्य और राष्ट्रीय
शिदाक मर्ती के आरक्षण सोटाले पर पिछड़ों के नेता वध क्यों ? #68500 शिक्षक भर्ती 2018
पिछड़ा वर्ग आयोग ने ओबीसी अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ देने और भर्ती परिणाम संशोधित करने की संस्तुति की है। इसके बावजूद विभाग
आरक्षण घोटाला करने अधिकारियों को करती थी
ने कार्रवाई नहीं की। अभ्यर्थियों ने आयोगों की संस्तुतियों का पालन कर नियुक्ति देने व जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। संवाद
.jpeg)