अयोध्या: शिक्षकों की पदोन्नति काउंसलिंग की तारीख बदली, अब 26 नवंबर को होगी काउंसलिंग
अयोध्या: कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अयोध्या द्वारा जनपद के प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के पद पर रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति को लेकर एक महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी की गई है।
काउंसलिंग की नई तिथि घोषित: पहले यह काउंसलिंग नियमानुसार दिनांक 13.11.2026 को समय प्रातः 11:00 बजे से कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अयोध्या में संपादित की जानी थी। अपरिहार्य कारणों से उक्त काउंसलिंग की तिथि में परिवर्तन करते हुए अब यह काउंसलिंग 26 नवंबर 2026 को समय प्रातः 11:00 बजे से कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अयोध्या में संपन्न कराई जाएगी।
संबंधितों को निर्देश:
- समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने शिक्षा क्षेत्रों से संबंधित उन शिक्षक/शिक्षिकाओं को, जो संलग्न पात्रता सूची में सम्मिलित हैं, अपने स्तर से इसकी सूचना देना सुनिश्चित करें।
- निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर काउंसलिंग में समय से प्रतिभाग करना अनिवार्य है। अनुपस्थिति की स्थिति में विभाग द्वारा यदि कोई कार्रवाई की जाती है, तो उसके लिए संबंधित शिक्षक/शिक्षिका स्वयं उत्तरदायी होंगे।
