सोना ₹2,200 टूटा, चांदी स्थिर
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में जारी रहा। कमजोघरेलू बाजार के बीच गुरुवार को सोना 2,200 रुपये टूटकर 1,43,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव बुधवार के बंद भाव 1,45,600 रुपये प्रति 10 ग्राम से 2,200 रुपये टूटकर 1,43,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि, चांदी की कीमत 1,87,500 रुपये पर स्थिर रही।