जनगणना-2027: बाराबंकी में स्वगणना कार्य को लेकर सख्त निर्देश, बिना अनुमति अवकाश देने पर कार्रवाई की चेतावनी!
*बाराबंकी | 19 नवम्बर 2026*
*📰 खबर का सार:-*
✍️✍️✍️✍️
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्वगणना कार्य में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, बाराबंकी द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को स्वगणना अवधि के दौरान अवकाश स्वीकृत करने में लापरवाही और बिना सूचना अवकाश दिए जाने को लेकर प्रशासन ने नाराजगी जताई है।
📅 जनगणना-2027 की महत्वपूर्ण तिथियां
▪️ स्वगणना (Self Enumeration): 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक।
▪️ घर-घर जनगणना: 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक।
⚠️ अवकाश स्वीकृति को लेकर सख्त निर्देश
▪️ जनगणना कार्य में लगे कार्मिकों को स्वगणना अवधि के दौरान अवकाश दिए जाने से कार्य प्रभावित होने की बात आदेश में कही गई है।
▪️ 16 नवम्बर 2026 से अब तक जनगणना कार्य में लगे जिन कार्मिकों को अवकाश दिया गया है, उनकी सूचना तत्काल जिला जनगणना अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश।
▪️ भविष्य में जनगणना कार्य में लगे किसी भी कार्मिक का अवकाश स्वीकृत करने से पूर्व जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी से अनिवार्य रूप से अनुमति लेने के निर्देश।
▪️ अधीनस्थ अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के माध्यम से स्वगणना कराने के प्रयासों में तेजी लाने को कहा गया है।
🚨 बिना अनुमति अवकाश देने पर कार्रवाई की चेतावनी
आदेश में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में बिना अनुमति अवकाश स्वीकृत किया जाता है और जनगणना-2027 का कार्य बाधित होता है, तो जनगणना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के उल्लंघन के संबंध में कार्रवाई की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।
🌐 स्वगणना कैसे करें?
स्वगणना पोर्टल: https://se.census.gov.in
📌 आदेश का दायरा: जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।
